{"_id":"5b33d9ee4f1c1bf66e8ba69b","slug":"111530124782-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े वकील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े वकील
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर । इलाहाबाद में मारे गए अधिवक्ता लालबचन सोनी की हत्या के विरोध में जिले के वकीलों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी में आम सभा कर मृतक के परिवार वालों को 50 लाख का मुआवजा और पीड़ित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
कचहरी के 48 खंभा परिसर में माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिऐशन के जिलाध्यक्ष नरनरायण मिश्र ने कहा कि साथी अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम है। साथी अधिवक्ता की हत्या से पूरा अधिवक्ता समाज शोकाकुल है। कहा कि अधिवक्ता अपना विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखेंगे। अधिवक्ता अपना विरोध शांति पूर्वक करते रहेेंगे। इस मौके पर महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र नरायण शुक्ला, आईएन पांडेय, मक्खन लाल, इनामुल हक, सत्यनरायण यादव, केसी यादव, राजीव मिश्र, नोखेलाल, रमेश चंद्र, सत्यजीत सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।