{"_id":"5a4544f84f1c1bfc0f8b6785","slug":"111514489080-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक किशोरी ने दी जान, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटक किशोरी ने दी जान, कोहराम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटक किशोरी ने दी जान, कोहराम
-परिजनों ने बिना पुलिस को बताए बिना शव का किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की एक किशोरी ने बृहस्पतिवार शाम फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोरी की मौत से घर-परिवार में कोहराम है।
सैनी कोतवाली के वार्ड नंबर 11 अंबेडकर नगर निवासी कल्लू मजदूर है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसकी बड़ी बेटी घर आई थी। सुबह वह संगम स्नान के लिए तैयार हुई तो छोटी बेटी लवली (17) भी साथ जाने की जिद करने लगी। इस पर परिजनों ने उसे रोक दिया। थोड़ी देर बाद पिता काम पर चला गया और घर में मौजूद मां पड़ोसी के घर चली गई। इसी दौरान घर में अकेली रही लवली ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार के लोग घर लौटे तो बेटी को फंदे पर देख सन्न रह गए। मामला न बढ़े इसके लिए परिजनों ने बिना पुलिस को बताए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।