फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मंदिर बनवाने पर दंपति को बेरहमी से पीटा

मंदिर बनवाने पर दंपति को बेरहमी से पीटा

Tue, 02 Apr 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
मंदिर बनवाने पर दंपति को बेरहमी से पीटा
मंदिर बनवाने पर दंपति को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

कोखराज के फकीर बक्स का पूरा गांव का मामला
भरवारी (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के फकीर बक्स का पूरा गांव में सोमवार शाम मंदिर बनवाने पर एक दंपति की पिटाई की गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है।

फकीर बक्स का पूरा निवासी अर्जुन पुत्र रामसूरत ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने गांव में एक मंदिर का निर्माण कराया है। इसे लेकर पड़ोसी दबंग रंजिश रखने लगे हैं। वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो सोमवार शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी नूतन बीच-बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्र्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed