फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 lackh

दस लाख लूटने वाले कहां गए बदमाश

Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 14 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
10 lackh
crime
पखवारा भर पहले सिराथू चौकी के समीप हुई एजेंट से दस लाख की लूट को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। दरोगा को निलंबित करने के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को भूला दिया है। सैनी कोतवाली पुलिस के साथ ही इंटेलीजेंस विंग टीम भी घटना की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


  कूरामुरीदन निवासी तस्कीम अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। वह पखवारा भर पहले सुबह करीब दस बजे दस लाख रुपया लेकर घर से सिराथू आफिस जा रहा था। जैसे ही वह सिराथू चौकी के समीप गाजी का पुरवा गांव के सामने पहुंचा। पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने तमंचा सटाकर उससे दस लाख रुपया लूट लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, युवक बैग लेकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी की थी, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। इसके बाद जांच को आए डीआईजी विजय यादव ने चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में शुरूआत में तो खूब तेजी दिखाई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


इंटेलीजेंस विंग टीम प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश दी थी। कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी की गई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। समय बीतने के साथ ही पुलिस ने इस घटना को भूला दिया। अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। यह भी नहीं पता चल सका कि बदमाश स्थानीय थे अथवा किसी गैर जनपद के। मामले में एसपी वीके मिश्र का कहना है कि घटना की जांच बारीकी से टीम कर रही है। जल्द से जल्द प्रकरण का खुलासा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed