फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Gas delivery personnel fired upon in broad daylight.

Mainpuri News: दिनदहाड़े गैस डिलीवरी करने वाले कर्मियों पर फायरिंग

Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gas delivery personnel fired upon in broad daylight.
किशनी। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भदेही-मदनापुर मार्ग पर गैस होम डिलीवरी करने वाले कर्मियों पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। गोली सीधे पिकअप वाहन की हेडलाइट को तोड़ते हुए इंजन में जा लगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव जिजई के रहने वाले देवेंद्र कुमार ने बताया कि शहीद अमरुद्दीन इंडेन गैस एजेंसी में होम डिलीवरी का काम करता है। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे पिकअप चालक सनी कुमार के साथ नगला भज्ज के पास जसवंत सिंह के खोखे पर रुके थे। इसके बाद दोनों उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने लगे, तभी वहां मौजूद मदनापुर निवासी राजेंद्र उर्फ लल्ला ठाकुर ने रोक दिया। क्षेत्र को अपना बताते हुए बिना अनुमति सिलिंडर बांटने से मना कर दिया। उनके विरोध करने पर आरोपी ने कमर से तमंचा निकालकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से सीधा फायर कर दिया। फायरिंग से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। उसने और चालक ने खेत में भागकर जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंची और गोली चलने के साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed