फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Operation Khatkhat: 54 police teams raided the homes of 353 criminals.

ऑपरेशन खटखट: पुलिस की 54 टीमों ने 353 अपराधियों के घर दी दबिश

Sun, 13 Sep 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Operation Khatkhat: 54 police teams raided the homes of 353 criminals.
एटा। चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसी घटनाओं में पिछले पांच वर्षों के दौरान संलिप्त रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार रात बड़े स्तर पर अभियान चलाया। ऑपरेशन खटखट के तहत पुलिस की 54 टीमों ने एक साथ 353 अपराधियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान छह अपराधियों की मौत होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चिह्नित अपराधियों के घर पहुंचकर उनके वर्तमान पते और स्थिति का सत्यापन किया। एक साथ बड़े स्तर पर हुई कार्रवाई से पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों में खलबली मची रही। अभियान का उद्देश्य चोरी, नकबजनी और एटीएम चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा पुराने अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखना है। सत्यापन के साथ ही पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और संपत्ति से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है। जांच में संदिग्ध गतिविधियां या आपराधिक संलिप्तता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने कहा कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास और संपत्ति की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed