{"_id":"6aa6e27890dd52d12603a557","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-banda-news-c-212-1-sknp1006-152030-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
तिंदवारी(बांदा)। घर से निकलकर खेत की ओर जा रहे बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन उन्हें पीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई।
तिंदवारी के बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि मजरा भैरम पुरवा निवासी विजयपाल (70) शनिवार की देर शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेत जा रहे थे। बेंदाघाट के जलालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें तिंदवारी पीएचसी ले गए। वहां से उन्हें बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात बांदा से डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में पत्नी माया व चार पुत्र हैं। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।