फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Alleging cow slaughter, the VHP and Bajrang Dal laid siege to the Kankarkheda police station.

Meerut News: संशोधित...गोकशी का आरोप लगा विहिप और बजरंगदल ने कंकरखेड़ा थाने का किया घेराव

Sun, 13 Sep 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Alleging cow slaughter, the VHP and Bajrang Dal laid siege to the Kankarkheda police station.
रिपोर्ट दर्ज न करने और थानेदार पर अभद्रता का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जंगेठी में रविवार सुबह को संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने गोकशी का आरोप लगाया और शाम तक प्राथमिकी दर्ज न करने और थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाकर थाने का घेराव किया। सड़क पर धरना देने के कारण जाम लग गया। सीओ दौराला मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को वापस भेजा।
जंगेठी गांव के किसान भूपेंद्र के खेत में रविवार सुबह छह पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेष के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए। अन्य अवशेष को जमीन पर दबवा दिया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता दोपहर एक बजे ग्राम प्रधान के घर पहुंचे। इसके बाद मौके पर पहुंचे। उस दौरान भी कुछ अवशेष मौके पर दिखाई दिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना है कि देर रात में यहां गोकशी की गई है। शाम चार बजे कार्यकर्ता कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पांच मिनट में रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद शाम सात बजे तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने प्राथमिकी दर्ज करने और प्रति देने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने अभद्रता की। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव कर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर मौके पर पहुंचे तब कार्यकर्ताओं ने पूरी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गोकशी रोकने के लिए टीम गठित करने व गश्त बढ़ाने की भी मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के महानगर सह मंत्री मनोज त्यागी, सह मंत्री बंटी बजरंगी, महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, सह संयोजक हरीश गोस्वामी, महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

----
वर्जन-


इस मामले में अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानेदार पर अभद्रता का आरोप निराधार है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed