{"_id":"5723ac444f1c1b807aa91b60","slug":"crime-in-saini-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की चेन खींच बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की चेन खींच बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र में इन दिनों बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। इलाके में गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को सैनी कोतवाली के समीप एक बुजुर्ग महिला की चेन खींच फरार हो गए।
सैनी क्षेत्र में आभूषण पहन सड़क पर चलने वाले सुरक्षित नहीं हैं। चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदात से महिलाओं का घर से निकलना दूभर है। बता दें कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सैनी फायर स्टेशन के बगल की रहने वाली राजरानी अपने देहरी पर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उनके पास रुके। बुजुर्ग महिला का कहना है कि जब तक वह कुछ समझ पाती। बाइक से उतर कर आया एक युवक उनके गले से सोने की चेन खींच लिया। फिर दोनों बाइक से फरार हो गए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व सिराथू कस्बे में इसी तरह बाइक पर सवार होकर आए बदमाश एक युवक का एटीएम कार्ड छीनकर भाग गए थे।