फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sarai Akil-Lucknow Janrath bus timings changed; it will now depart at 10 AM.

Kaushambi News: सरायअकिल-लखनऊ जनरथ बस का बदला समय, अब 10 बजे होगी रवाना

Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sarai Akil-Lucknow Janrath bus timings changed; it will now depart at 10 AM.
मुख्यालय स्थित मंझनपुर डिपो में खड़ी जनरथ बस। संवाद
सरायअकिल से मंझनपुर होते हुए लखनऊ जाने वाली एसी जनरथ बस के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब बस सुबह आठ बजे के बजाय 10 बजे सरायअकिल से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए मंझनपुर डिपो ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर डिपो के इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि सुबह के समय बस में पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही थीं। वहीं, क्षेत्र के लोग समय में बदलाव की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए बस के संचालन का समय बदला गया है। सरायअकिल से लखनऊ के लिए सीधी बस सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मंझनपुर से लखनऊ जाने वाली जनरथ एसी बस का संचालन सरायअकिल से शुरू किया गया था। बस सरायअकिल से चलकर मंझनपुर और सैनी होते हुए लखनऊ जाती है। बस सेवा का समय परिवर्तन होने से सरायअकिल क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लखनऊ जाने में सुविधा होगी। अब व्यापारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे। यह बस लखनऊ से शाम पांच बजे वापस होगी, जो सरायअकिल 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed