फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Condition of woman in labor deteriorated while awaiting surgery; she lost her life during treatment.

Kaushambi News: ऑपरेशन के इंतजार में बिगड़ी प्रसूता की हालत, इलाज के दौरान गई जान

Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Condition of woman in labor deteriorated while awaiting surgery; she lost her life during treatment.
घटना के बाद परिजनों से जानकारी लेती महिला सिपाही। स्रोत: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंझनपुर, भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी एक (22) वर्षीय प्रसूता की बृहस्पतिवार को मंझनपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये मांगने और समय से उपचार नहीं करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। करेंटी निवासी लाल चंद्र ने बताया कि पत्नी रीना देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन की जरूरत बताई और इसके लिए करीब 35 हजार रुपये मांगे। वह और परिवार के अन्य लोग रुपये की व्यवस्था करने के लिए बाहर चले गए।

आरोप है कि इसी दौरान रीना की हालत बिगड़ गई। करीब 3:30 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से महिला को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते उचित उपचार मिलता तो रीना की जान न बचती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed