फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A pen in one hand, a ladle in the other... as evening falls, the roles shift.

Kaushambi News: किसी के हाथ में कलम तो किसी के हाथ में कड़छी... शाम को बदल जाते हैं किरदार

Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A pen in one hand, a ladle in the other... as evening falls, the roles shift.
परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी
:: दिन में नौकरी-कारोबार और पढ़ाई, शाम होते ही रामलीला के मंच पर निभाते हैं अलग-अलग पात्र
विज्ञापन

फोटो - 11 से 16
मनोज कुमार सहगल
कड़ा। नगर पंचायत के दारानगर की श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव में मंच पर उतरने वाले कलाकार कोई पेशेवर कलाकार नहीं, बल्कि गांव के ही लोग हैं। दिन में कोई नौकरी करता है तो कोई दुकान चलाता है। कोई स्कूल में पढ़ता है। शाम होते ही सभी अपने काम से अलग होकर रामलीला के पात्रों में ढल जाते हैं। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक की इसमें भागीदारी रहती है।
रामलीला में परशुराम की भूमिका राजमणि तिवारी निभाते हैं, जो प्रयागराज में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के बाद रोज पाठ का अध्ययन करते हैं, ताकि मंचन के दौरान किसी तरह की कठिनाई न हो। दारानगर में छोले की दुकान चलाने वाले विष्णु साहू रावण की भूमिका निभाते हैं। इलेक्ट्रीशियन श्रीनारायण मिश्रा उर्फ बब्बू हनुमान और सेल्स मैनेजर दीपक मणि तिवारी सुग्रीव का किरदार निभाएंगे। बैटरी की दुकान चलाने वाले राहुल मिश्र अंगद और ओमप्रकाश तिवारी जामवंत की भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन

------इनसेट-----------
स्कूल से लौटकर करते हैं पाठ और रिहर्सल
रामलीला में बच्चों की भूमिका भी आकर्षण का केंद्र है। कक्षा पांच के कार्तिकेय मिश्रा जो कि राम की भूमिका में हैं, कक्षा छह के अंशु मिश्रा सीता, कक्षा पांच के वंश मिश्रा लक्ष्मण, कक्षा छह के सूर्यश तिवारी भरत और कक्षा छह के कौस्तुभ मणि तिवारी शत्रुघ्न की भूमिका निभाएंगे। स्कूल से लौटने के बाद बच्चे घर पर पाठ याद करने के साथ रिहर्सल करते हैं। कमेटी के महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि पात्रों का चयन कमेटी की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------इनसेट-------------
सवारी के साथ चलते हैं पुरोहित
रामलीला में पुरोहितों की भी अहम भूमिका है। पंडित चंद्रिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में कई पुरोहितों की टीम भगवान की सवारी के साथ रामायण का पाठ करती है। शृंगार भवन से सवारी निकलने से लेकर वापसी तक जहां-जहां सवारी रुकती है और पूजा होती है, वहां रामायण पाठ चलता रहता है। दीनानाथ अवस्थी, नीलकमल मिश्रा, संजय पाठक, रेवती रमन पांडे और शिवम मिश्रा समेत पुरोहित प्रतिदिन योगदान देते हैं। यही सामूहिक भागीदारी दारानगर की रामलीला को आस्था और परंपरा से जोड़ती है।

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

परशुराम की भूमिका में पोस्ट मास्टर राजमणि तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed