फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anganwadi worker arrested while accepting 15,000 after demanding 35,000 for an

Kaushambi News: नियुक्ति के नाम पर 35 हजार की डिमांड, 15 हजार रुपये लेते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker arrested while accepting 15,000 after demanding 35,000 for an
विजिलेंस टीम की कार्रवाई में पकड़ी गई सिराथू कि अंगबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी। संवाद
आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने बृहस्पतिवार को सिराथू स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय परिसर में छापा मारकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना देवी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामले में सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। विजिलेंस टीम के अनुसार सिराथू क्षेत्र की एक महिला ने सात अक्तूबर को शिकायत की थी कि उसकी बेटी रोशनी कुमारी ने आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दिसंबर 2025 में ऑनलाइन आवेदन किया था। आरोप है कि नियुक्ति कराने के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीना देवी ने उससे 35 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

शिकायत के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की। आरोप है कि रीना ने शिकायतकर्ता को नियुक्ति के संबंध में सीडीपीओ से मिलने की सलाह दी। तीन अक्तूबर को सीडीपीओ कार्यालय में मुलाकात के बाद उसे रीना देवी से संपर्क करने को कहा गया। इसके बाद रीना ने नियुक्ति के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने 15 हजार रुपये देने की बात कही तो रीना तैयार हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर विजिलेंस टीम ने कोखराज क्षेत्र निवासी रीना देवी को 15 हजार रुपये लेते पकड़ा। टीम अब सीडीपीओ की भूमिका और कथित रिश्वतखोरी के पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed