{"_id":"570d41414f1c1b680e4a6bdd","slug":"crime-in-muhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम की पिटाई से युवक बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम की पिटाई से युवक बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी क्षेत्र के म्यौहरा गांव में दबिश देने गई आबकारी टीम के सदस्यों ने मंगलवार को एक बीमार युवक को पीट दिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। उसके बेहोश हो जाने से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए ग्रामीणों ने टीम को घेरने की कोशिश की, तो अफसर, सिपाही जान बचाकर वहां से भाग निकले।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के म्यौहरा गांव की दलित बस्ती में आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को छापा मारने के लिए गई थी। बताया जाता है कि अपरान्ह करीब 1 बजे टीम ने गांव के महाराज दीन पासी पुत्र बिंदीलाल के घर पहुंची। टीम को देखते ही गांव में अफरातफरी मच गई। पर, घर के सामने आंत का आपरेशन कराकर लेटा महराजदीन नहीं उठा। आरोप है कि गांववालों को भागने पर आबकारी विभाग के सिपाहियों ने चारपाई पर लेटे महाराज दीन को खींच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे बीमार युवक की हालत बिगड़ गई। वह पिटाई के कारण अचेत हो गया। यह देख गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण जुटने लगे।
लोगों ने आबकारी टीम को घेरने की कोशिश की, तो टीम के सभी सदस्य मामला बिगड़ता जानकर वहां से भाग निकले। उधर, पिटाई से बेहोश हुए महराजदीन को लेकर गांववाले अस्पताल भागे। वहीं घटना की जानकारी फोन करके सिराथू तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने लेखपाल को गांव भेजा। तहसीलदार का कहना है कि लेखपाल ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद कई बार जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ बताता रहा।