{"_id":"576054834f1c1beb7111b882","slug":"crime-in-bisara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने अधेड़ का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने अधेड़ का फोड़ा सिर
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में मंगलवार सुबह पड़ोसी ने एक अधेड़ को लहूलुहान कर दिया। गांव निवासी शुकुरू लाल का पड़ोसी से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह रंजिश में दोनों के बीच झड़प हो गई। पड़ोसी ने शुकरू लाल के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने से अधेड़ लहूलुहान हो गया। अधेड को खून से लथपथ देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर हमलावर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन