{"_id":"584c51ad4f1c1b104f44b99d","slug":"crime-in-bandhwa-rajbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दंपति को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दंपति को किया लहूलुहान
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर में शनिवार सुबह अदावत में दबंगों ने पड़ोसी दंपति को फावड़ा मार कर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ दंपति के शोर पर ग्रामीणों को आते देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली के बंधवा रजबर गांव की रहने वाली अनार कली पत्नी बाबू लाल का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह पड़ोसी साथियों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटने के बाद जान से मारने की नीयत से फावडे़ से प्रहार कर दिया। दंपति के लहूलुहान होने और ग्रामीणों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं सैनी कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी नरेश को शुक्रवार शाम एक युवक ने पीटकर अधमरा कर दिया। दो दिन पहले दोनों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने भुक्तभोगी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।