फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cremation of brother and sister took place with tears in eyes, stoves were not lit in three hundred houses.

Kaushambi : नम आंखों के साथ हुआ भाई-बहन के शव अंतिम संस्कार, तीन सौ घरों में नहीं जले चूल्हे

Wed, 10 Jul 2024 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

अवंती बाई नगर (लोधन का पूरा) में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत मे काम कर रहे सदाशिव के बेटे शिवकांत (12) व भतीजी रानी देवी (19) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Cremation of brother and sister took place with tears in eyes, stoves were not lit in three hundred houses.
लोधनकापुरा गांव में नहीं जले चूल्हे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सदर तहसील के नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के अवंतीबाई नगर (लोधन का पूरा) में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से चचेरे भाई बहन की मौत हो गई थी। बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। अवंती बाई नगर (लोधन का पूरा) में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत मे काम कर रहे सदाशिव के बेटे शिवकांत (12) व भतीजी रानी देवी (19) की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


हादसे में 17 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई थीं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों का शवों को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अंतिम संस्कार बुधवार को शिवकांत को पिता सदाशिव व रानी देवी को भाई कैलाश प्रसाद ने किया। सदर एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि फाइल तैयार कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, बस आ जाए तो पीड़ित परिवार को मुआवजा दे दिया जाएगा। 

विज्ञापन

तीन सौ परिवारों में नहीं जले चूल्हे

सदर तहसील के लोधन का पूरा में आकाशीय बिजली से चचेरे भाई बहन की मौत हो गई थी और 17 लोग झुलस गए थे। इसके चलते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। मंगलवार शाम और बुधवार को तीन सौ परिवारो में चूल्हा नहीं जला।

नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि 

सदर तहसील के लोधन का पूरा में मंगलवार को चचेरी बहन और भाई की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। जिसमें कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। लोधन का पूरा से सटे पूर्व मंत्री व सदर विधायक इंद्रजीत सरोज व कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज का गांव नगरेहा खुर्द है. लेकिन दोनों लोग पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंचे और न ही किसी और दल का नेता पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed