फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cousins ??kidnapped, held hostage and beaten

चचेरे भाइयों को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर पीटा

Sun, 15 Sep 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cousins ??kidnapped, held hostage and beaten
चचेरे भाइयों को किया अगवा, बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप हुई घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े कार सवार दबंगों ने चचेरे भाइयों का अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी मोनू पुत्र हुबलाल ने बताया कि उसकी मौसी पूरामुफ्ती इलाके के मीरपुर में ब्याही है। पीड़ित की मानें तो गुरुवार सुबह वह चचेरे भाई नितिन के साथ मौसी के घर गया था। दोपहर को लौटते वक्त पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप बिहका रोड पर पहुंचते ही कार सवार दबंगों ने ओवरटेक करके चचेरे भाइयों को रोक लिया। इसके बाद जबर्दस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मंदर ले गए। वहां एक कमरे में बंद करके रात में लाठी-डंडे से पिटाई की। शुक्रवार सुबह कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ितों का कहना है कि एक आरोपी को वह पहचान गए हैं। जबकि दो को सामने आने पर पहचान जाएंगे। पीड़ितों ने उपचार कराने के बाद शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरामुफ्ती कोतवाल को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed