फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cousin dies in truck collision, one serious

ट्रक की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर

Wed, 12 May 2021 08:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Cousin dies in truck collision, one serious
नगर कोतवाली के देवरा गांव के समीप बुधवार शाम बाइक सवारों को कुचलने के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चचेरे भाइयों की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के निजामपुर हंडिया निवासी रमेश चंद्र (42) खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार की शाम वह अपने बेटे अंशु (15) व भतीजे अभिषेक (19) को लेकर धाता के सेमरहटा गांव निमंत्रण जा रहा था। रास्ते में देवरा गांव के समीप मोड़ पर अचानक सामने से आया ट्रक बाइक सवारों को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा के बाद स्थानीय लोगों को आता देखकर चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। आननफानन लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इमरजेंसी वाहन जब तक मौके पर पहुंचता कि इससे पहले अंशु और अभिषेक की सांसें थम चुकी थी।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रमेश चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, चचेरे भाइयों के मौत की खबर सुन बदहवास परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चालक ने नहीं पहना था हेलमेट
मंझनपुर। देवरा गांव के पास सड़क हादसे का शिकार चचेरे भाई एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थे। अचानक मोड़ पड़ जाने के कारण दोनों वाहनों के चालक नियंत्रण नहीं रख सके। नतीजतन हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed