{"_id":"607319bc2655ce3fce2f6070","slug":"corona-s-record-broken-again-65-people-including-42-students-of-navodaya-vidyalaya-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का फिर टूटा रिकार्ड, नवोदय विद्यालय के 42 विद्यार्थियों समेत 65 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का फिर टूटा रिकार्ड, नवोदय विद्यालय के 42 विद्यार्थियों समेत 65 लोग संक्रमित
Sun, 11 Apr 2021 09:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Apr 2021 09:16 PM IST
सार
- डीएम ने विद्यालय का दौरा कर कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन कराने के लिए दिए निर्देश
- 1735 संदिग्धों की हुई कोविड जांच, जिलेभर में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 230
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी जनपद प्रयागराज की तरह दोआबा में भी कोरोना का रफ्तार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण ने रविवार को तो अब तक के सारे रिकार्ड ही तोड़ दिए। रविवार को जिलेभर में 65 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में जवाहर नवोदय विद्यालय के 42 विद्यार्थी शामिल हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव आने की खबर पर डीएम अमित कुमार सिंह ने विद्यालय का दौरा किया और प्रिंसिपल को कोविड प्रोटोकॉल के कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
टेंवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को दो शिक्षक कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शिक्षकों के संक्रमित मिलने पर रविवार को जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि, पीएचसी मंझनपुर के एमओईसी डॉ. अरुण पटेल ने अपनी टीम के साथ शिविर लगाकर विद्यालय के सभी 150 छात्र-छात्राओं की जांच की। इस दौरान 33 छात्र, आठ छात्राएं व एक मेस संचालक समेत 42 लोग संक्रमित पाए गए। डेढ़ सौ विद्यार्थियों में एक मुश्त 42 के संक्रमित होने से साफ पता चलता है कि विद्यालय में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
जिला सर्विलांस अधिकारी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि आवासीय विद्यालय होने के कारण सभी संक्रमितों को शासन द्वारा निर्धारित कोविड गाइडलाइन के तहत विद्यालय में ही होम आइसोलेट करा दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद विद्यालय पहुंचे डीएम ने सभी का हाल जानने के बाद प्रिंसिपल को कोविड प्रोटोकॉल के कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में रविवार को 1735 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस दौरान नवोदय विद्यालय के अलावा 22 अन्य लोग पॉजिटिव निकले हैं। इस तरह से पूरे दिन में 64 लोग संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 230 पहुंच गई है।