{"_id":"6a21c8678d19511efb0c62c7","slug":"container-collides-from-behind-with-a-trailer-moving-ahead-driver-dies-kaushambi-news-c-261-1-kmb1024-142570-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टकराया कंटेनर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टकराया कंटेनर, चालक की मौत
Fri, 05 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
क्षेत्र के रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात आगे चल रहे ट्रेलर से एक कंटेनर कटरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ। दोनों वाहन प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गया। हादसे में कंटेनर चालक मोहित कुमार पुत्र लव सिंह, निवासी पकोड़ा कला, थाना इटखोरी, झारखंड, केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया।
चालक को बाहर निकालने के लिए दोनों वाहनों को लोहे की तारों और अन्य उपकरणों की मदद से खींचकर हटाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मोहित कुमार को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया।