{"_id":"5f78cf608ebc3e9bc61cae64","slug":"container-colided-in-bike-on-highway-man-died-kaushambi-news-ald2879860130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर
विज्ञापन
container colided in bike on highway, man died
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू। शनिवार को सैनी कोतवाली के समीप डायवर्जन पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसका छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मदद के लिए वक्त पर पुलिस के नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में केाहराम मचा हुआ है।
फतेहपुर के ग्राम असरहा थाना सुल्तानपुर घोष निवासी मुकेश कुमार(45) पुत्र सुरेश अपने भाई मोनू(40) के साथ शनिवार को एक बाइक पर सवार होकर सैनी आया था। सैनी हाईवे पर डायवर्जन के पास तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक कंटेनर के बीच में जा फंसी। कंटेनर की चपेट में आने से मुकेश और मोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गाड़ी के नीचे बाइक फंसी होने के बावजूद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए गति बढ़ा दी। बस स्टाप के सामने पहुंचने पर नीचे फंसी बाइक भी बाहर निकल आई।
घटना स्थल पर गंभीर रूप से जख्मी मुकेश और मोनू तकरीबन आधे घंटे तक तड़पते रहे। घटना से आक्रेशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायलों को सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही मुकेश की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मोनू की भी दशा गंभीर देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। परिजन हादसे के लिए एनएचएआई को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि डायवर्जन पर सडक़ सुरक्षा का पालन नहीं किया गया है। ताकि, हादसे न हो सकें।