फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Construction of male and female toilets remained incomplete for four years.

Kaushambi News: चार साल से अधूरा पड़ा महिला व पुरुष प्रसाधन का निर्माण

Sun, 01 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Construction of male and female toilets remained incomplete for four years.
हाईवे के सैनी चौराहे के देवीगज मार्ग पर निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय: संवाद
हाईवे के सैनी चौराहे पर शौचालय की सुविधा न होने से यात्रियों व आम लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। चार साल पहले ग्राम पंचायत से देवीगंज मार्ग पर महिला व पुरुष प्रसाधन का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। कोतवाली व क्षेत्राधिकारी कार्यालय होने के चलते फरियादी भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के सैनी चौराहे पर प्रयागराज-कानपुर के अलावा बुंदेलखंड से लखनऊ को जोड़ने का मार्ग है ऐसे में दो हजार से अधिक लोग वित्तीय वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत के पंद्रहवें वित्त से ढाई लाख की लागत से देवीगंज मार्ग पर महिला व पुरुष प्रसाधन बनाने का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आधा कार्य होने के बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में ग्राम प्रधान कमला देवी ने बताया चौराहे में सुलभ शौचालय बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास देवीगंज मार्ग व सर्विस लेन में निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज कर काम शुरू कराया गया था, लेकिन अतिक्रमण होने के चलते काम अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू केसरवानी ने बताया हाईवे के प्रमुख चौराहे पर शौचालय बनाने को लेकर पूर्व में अधिकारियों को पत्र दिया गया है। दोबारा भी मांग की जाएगी।

सैनी चौराहे पर ग्राम पंचायत की तरफ से शौचालय का निर्माण किन कारणों से रुका है। ग्राम पंचायत अधिकारी से मामले जानकारी लेने के बाद सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। - अखिलेश कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी कड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed