{"_id":"5d6824448ebc3e012d67e1c5","slug":"constables-were-under-custody-of-people-against-law-kaushambi-news-ald2534688199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सिपाहियों को बनाया बंधकएतनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सिपाहियों को बनाया बंधकएतनाव
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सिपाहियों को बनाया बंधक, तनाव
मजदूरों की पिटाई कर रुपये छीनने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। क्षेत्र के गोराजू बाजार में गुरुवार की शाम दो सिपाहियों को बंधक बना लिया गया। आरोप है कि सिपाहियों ने मजदूरी का बंटवारा कर रहे श्रमिकों को पीटकर रुपये छीन लिया था। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष योगेश तिवारी मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
गोराजू बाजार मे बालू मजदूर बुधई, बोग्गा , गौरी , बुधराम समेत करीब दर्जन भर लोग आपस में पैसे का बंटवारा कर रहे थे ।तभी हल्के के दो सिपाही वहां पहुच गए और सभी को जुआरी कहकर पीटने लगे। आरोप ही कि सिपाहियों ने उनके रुपये भी छीन लिए । इसी बात को लेकर मजदूर एक जुट हो गए और शोर मचाकर गांव के लोगों को बुला लिया ।भीड़ इकट्ठा होते देख सिपाहियों ने स्थिति भांप कर थाने पर सूचना दे दिया । सूचना पाकर थानाध्यक्ष मय हमराही मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से समझाबुझाकर उग्र भीड़ को शांत कराया। तनाव को देखते हुए देर रात तक फ ोर्स गोराजू तिराहे पर मुस्तैद रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले जुआरियों को बंद किया गया था। वही लोग बवाल करवाने का प्रयास कर रहे थे। जिसे शांत करा दिया गया है।