फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Child injured by beating dies in hospital

Kaushambi News: पिटाई से जख्मी बालक की अस्पताल में मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Child injured by beating dies in hospital
महेवाघाट कोतवाली के तिवारी का पुरवा गांव में पिटाई से जख्मी बालक की सोमवार रात अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

तिवारी का पुरवा निवासी राजाबाबू निषाद परदेस में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी बच्चे रहते हैं। रविवार को राजा बाबू का नौ वर्षीय बेटा छोटकू निषाद भैंस चराने खेत की तरफ गया था। इसी दौरान मामूली बात को लेकर गांव के ही रामभवन उर्फ भैयवा, ननबच्चा निषाद व बाबूलाल निषाद ने उसे बेरहमी से पीट दिया था।
विज्ञापन

गंभीर हालत में छोटकू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेवाघाट थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मृतक के चाचा हरिश्चंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
------------
चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे 7 युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा

सिराथू रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चेन पुलिंग कर उधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस रोकने के सात आरोपी युवकों को आरपीएफ के जवानों ने पकड़ लिया और चालान कर दिया।

सोमवार को ऊधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही थी। दोपहर 2 बजे के करीब सिराथू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पर सवार युवक चेन पुलिंग कर उतर गए। चेन पुलिंग के बाद लोको पायलट और गार्ड ने एयर पंप को वापस जोड़कर ट्रेन को रवाना कर दिया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान ने बताया कि चेन पुलिंग की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने बिना टिकट यात्रा करने वाले सात युवकों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed