फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   chaupal will be on all poling booths

वोटरों को जागरूक करने के लिए हर पोलिंग बूथ पर लगेगी चौपाल

Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 24 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। वोटर जागरुकता अभियान के क्रम में अब विधान सभा स्तर पर मतदाता चौपाल लगाने का फैसला लिया गया है। पोलिंग बूथ पर आयोजित होने वाली मतदाता चौपाल में वोटरों को मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी और हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा। इसके लिए विधान स्तर पर नोडल अफसरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी स्वीप इंद्रसेन सिंह ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान कराने के क्रम में दो और तीन मई को जिले की सभी विधान सभा में आने वाले पोलिंग स्टेशन पर वृहद मतदाता जागरुकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल शाम चार बजे से शाम सात बजे के बीच होगी। मतदान केंद्र के अंर्तगत आने वाले स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्रा, अध्यापक, पंचायत सचिव, एएनएम, आंगनबाड़ी, सहायिका, आशा, लेखपाल, रोजगार सेवक, स्वेच्छाग्राही, सफाई कर्मी और महिला सहायता समूह के लोग शामिल होंगे। चौपाल के लिए नोडल अफसरों को नामित किया गया है। सिराथू विधान सभा के मतदान केंद्र संख्या एक से 113 तक डीआईओएस व खंड विकास अधिकारी चौपाल में शामिल होंगे। यह आयोजन दो मई को होगा। तीन मई को यहीं अफसर मतदान केंद्र संख्या 114 से 225 तक यहां अफसर वोटरों को शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


मंझनपुर विधान सभा में मतदान केंद्र संख्या एक से 144 तक और तीन मई को मतदान केंद्र संख्या 145 से 288 तक बीएसए व बीडीओ शपथ दिलाएंगे। चायल विधान सभा में दो मई को मतदान केंद्र संख्या एक से 108 तक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी और बीडीओ चायल और तीन मई को मतदान केंद्र संख्या 109 से 217 तक में बीडीओ नेवादा व खंड शिक्षाधिकारी चायल मतदाता चौपाल में शामिल होंगे। सीडीओ व प्रभारी अधिकारी स्वीप इंद्रसेन सिंह ने बताया कि मतदान प्रतिशत हर हाल में 80 के ऊपर पहुंचाना है। चौपाल की फोटोग्राफी भी कराकर विभाग को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed