फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Viscera preserved in the case of the youth's death in the orchard.

Kaushambi News: बाग में युवक की मौत के मामले में बिसरा सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Viscera preserved in the case of the youth's death in the orchard.
कोखराज थाना क्षेत्र के रोही स्थित बाग में आम के पेड़ के नीचे मिले प्रद्युम्न सोनकर (29) के शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। मंगलवार देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अमहा निवासी प्रद्युम्न टैपो चलाने के साथ रोही में बेर, आम और नींबू के बाग की रखवाली करता था। मंगलवार सुबह खेत की ओर जा रहे लोगों ने बाग से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ के नीचे उसका शव देखा था। सूचना पर कोखराज पुलिस, भरवारी चौकी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन




परिजनों ने मौत को हत्या बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। चर्चा है कि दो दिन पहले पड़ोसी गांव के एक परिवार से युवक का विवाद हुआ था। उस पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव का बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शराब और गांजा सेवन की बात करने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed