Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Changing lifestyles increase the risk of high blood pressure and diabetes.

Kaushambi News: बदलती जीवनशैली से बीपी और शुगर का खतरा ज्यादा

Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Changing lifestyles increase the risk of high blood pressure and diabetes.
बदलती जीवनशैली लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। शारीरिक श्रम में कमी, मानसिक तनाव और खानपान में अनियमितता के चलते ब्लड प्रेशर (बीपी) और मधुमेह(शुगर) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के मुताबिक पहले इन बीमारियों को बढ़ती उम्र से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार फास्ट फूड, जंक फूड, असंतुलित खानपान, व्यायाम की कमी और तनाव इसके प्रमुख कारण हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज के प्रभारी डॉ. कुश शर्मा ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं। जांच के दौरान इनमें से 40 से 50 मरीजों में बीपी और शुगर की समस्या मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाओं के साथ खानपान और दिनचर्या में सुधार की सलाह भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

- प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें और व्यायाम करें।
- भोजन में हरी सब्जियां, फल, दाल और साबुत अनाज शामिल करें।
- नमक, मिठाई और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें।
- तली-भुनी चीजों और जंक फूड से परहेज करें।
- तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।
- नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच कराएं।
- परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed