फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cattle smugglers running away with buffalo in Tavera fired on the police party

Kaushambi News: टवेरा में भैंस लादकर भाग रहे पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग

Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 05 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers running away with buffalo in Tavera fired on the police party
मंझनपुर। बेखौफ पशु तस्करों ने टवेरा में भैंस को रखा था। पुलिस की घेराबंदी पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच बए। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के अलावा एसओजी को भी लगाया है।
विज्ञापन


सरायअकिल इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि एक टवेरा सवार मवेशी चोर बेनीराम कटरा से मवेशी चोरी कर भाग रहे हैं। इस पर उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और अन्य थानों की फोर्स को घेराबंदी करने को कहा। चरवा इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने काजू गांव के समीप सड़क पर दुकानदारों की मेज और तख्त आदि रखकर घेराबंदी की। पुलिस ने टवेरा सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि फायरिंग से पुलिस की गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बीच बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए पैदल भाग निकले। पुलिस ने वाहन से एक भैंस को बरामद किया है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही पशु तस्करों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed