{"_id":"69dd41e885a778c18c02f866","slug":"cancer-day-care-ready-in-medical-college-patients-will-get-relief-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-139703-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे-केयर तैयार, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेडिकल कॉलेज में कैंसर डे-केयर तैयार, मरीजों को मिलेगी राहत
Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बने कैंसर डे-केयर यूनिट का निरीक्षण करते प्राचार्य। संवाद
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर यूनिट तैयार हो चुका है। पुराने इमरजेंसी वार्ड में छह बेड की इस यूनिट के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कनौजिया ने बताया कि यूनिट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है और इसमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने जानकारी दी कि डॉक्टरों को बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के कैंसर विभाग में 16, 17 और 18 मार्च को विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया है।
उन्होंने, बताया कि यूनिट के संचालन के लिए तीन स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वॉय और सफाई कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।
-- -- --
प्राचार्य ने कैंसर डे-केयर यूनिट का किया निरीक्षण
:: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने सोमवार को वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुरभि प्रकाश और डॉ. संजीव सिंह व सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार के साथ जिला अस्पताल के पुराने इमरजेंसी वार्ड में तैयार कैंसर डे-केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिट को जल्द से जल्द संचालित किया जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार की सुविधा मिल सके।