फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bulls entered furniture shop while fighting, loss of two lakhs

कौशाम्बी : लड़ते-लड़ते फर्नीचर की दुकान में घुसे सांड़, दो लाख का नुकसान

Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bulls entered furniture shop while fighting, loss of two lakhs
Bulls entered furniture shop while fighting, loss of two lakhs - फोटो : KAUSHAMBI
कस्बे के प्रमुख चौराहे पर मंगलवार की दोपहर दो सांड़ आपस में भिड़ गए। करीब दो घंटे तक चले सांड़ों का दंगल देखकर लोगों के पसीने छूट गए। लड़ते-लड़ते सांड़ फर्नीचर की दुकान में घुस गए। इससे दुकान में कीमती फर्नीचर टूट गए। इतना ही नहीं रास्ते में खड़ी दुकानदारों और खरीदारों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। फर्नीचर दुकानदार के मुताबिक सांड़ों की भिड़ंत में उसे दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के प्रमुख चौराहे पर मंगलवार की दोपहर सब कुछ आम दिनों की तरह चल रहा है। इसी बीच अचानक दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। देखते ही देखते साड़ रौद्र रूप में आ गए। सांड़ों की लड़ाई के दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच राहगीर और स्थानीय लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे। लड़ते-लड़ते सांड़ सईद अहमद की फर्नीचर की दुकान में घुस गए। दुकान के अंदर काम कर रहे लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। करीब दो घंटे तक चली लड़ाई के बाद स्थानीय लोगों ने गर्म पानी फेंक कर सांड़ों को अलग करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह दुकान के अंदर काम कर रहा था। तभी अचानक सांड़ आपस में लड़ते हुए दुकान के अंदर आ गए। सांड़ों की लड़ाई में दुकान के अंदर रखा सारा सामान टूट गया। चेयरमैन शिवदानी ने बताया कि सूचना के बाद कर्मचारियों को मौके पर भेज कर मवेशियों को पकड़वाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed