{"_id":"66378af99fe09b0aec0ba9e0","slug":"brother-who-attacked-policeman-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-111356-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिपाही पर हमला करने वाले सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिपाही पर हमला करने वाले सगे भाई गिरफ्तार
Sun, 05 May 2024 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 May 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
सिपाही पर हमला करने वाले सगे भाई गिरफ्तार
- एक मुकदमे की नोटिस देने जाने पर की अभद्रता
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली पुलिस ने सिपाही से अभद्रता व जानलेवा हमला करने के आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को चालान न्यायालय भेजा गया है।
संदीपनघाट कोतवाली में तैनात आरक्षी विनीत कुमार के साथ महगांव गांव में शुक्रवार की शाम दबंगों ने अभद्रता करते हुए हाथापाई की। आरक्षी पुराने एक मुकदमे की कोर्ट नोटिस तामील कराने के लिए आरोपितों के घर गया था। इस पर आरोपी अजीब नफीस व उसके सगे भाई आकिब नफीस के साथ मिलकर सिपाही के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे बताया कि दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया है।