{"_id":"6990b7eaa65ef445460bcd59","slug":"body-of-mixer-operator-found-hanging-from-a-noose-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-136537-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: फंदे से लटका मिला मिक्सर ऑपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: फंदे से लटका मिला मिक्सर ऑपरेटर का शव
Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
पिपरी कोतवाली के सेंवढ़ा गांव में शनिवार सुबह एक युवक का कमरे के भीतर फंदे से लटका शव मिला। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेंवढ़ा गांव निवासी सूरज उर्फ छोटू प्रजापति (33) पुत्र स्व. सल्हू मकान निर्माण की मिक्सर मशीन पर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वह पत्नी रेखा, बेटियों सौम्या व पल्लवी और नौ माह के बेटे सूर्या के साथ ननिहाल चरवा के कृष्णा डोली गांव में निमंत्रण में गया था। लौटते समय पत्नी व बच्चों को उसके मायके असरापुर छोड़कर घर आ गया।
शाम को वह एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के खेड़ुआ गांव में एक दोस्त के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था। रात में लौटकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक नहीं उठने पर आवाज लगाई गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से देखने पर फंदे से लटका शव दिखाई दिया।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी व बच्चे भी रोते-बिलखते घर पहुंचे।
थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।