फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Body of missing electrician found in well, chaos

Kaushambi News: कुएं में मिला लापता इलेक्ट्रिशियन का शव, कोहराम

Sun, 19 Mar 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 19 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Body of missing electrician found in well, chaos
पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव से एक महीना पहले गायब हुए इलेक्ट्रिशियन का शव शनिवार सुबह चरवा कोतवाली के हौसी और काजू गांव के बीच स्थित एक पुराने कुएं में मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ चुका था। खोजबीन में जुटे परिवार के लोगों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। कादिलपुर निवासी सुरजन यादव (28) इलेक्ट्रिशियन था। वह स्थानीय बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में काम करता था। 13 फरवरी की रात गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। इस बीच अचानक बिजली खराब हो गई। जानकारी होने पर सुरजन लाइट सही करने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन कर रहे चचेरे भाई राजभान ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पिपरी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस सुरजन के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर खोजबीन कर रही थी। इस बीच पता चला कि शनिवार सुबह चरवा कोतवाली के हौंसी व काजू गांव के बीच स्थित एक कुएं में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया लेकिन वह सड़ चुका था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने मृतक का हुलिया, कपड़े का रंग सहित कई जानकारियां पुलिस के ग्रुप में प्रसारित कराई। इस पर पिपरी पुलिस ने सुरजन के चचेरे भाइयों को खबर दी। मौके पर पहुंचे चचेरे भाइयों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त सुरजन के रूप में की है। चचेरे भाई राजभान ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जाहिर की है। इंस्पेक्टर आलोक कुमार का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की लिखित में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

------- सुरजन के कपड़े में मिली शराब की बोतल
चायल। शव मिलने की सूचना पर सीओ चायल श्यामकांत फायर बिग्रेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने शव कुएं से बाहर निकला। मृतक के काले रंग का जींस पहने था। जींस में शराब की बोतल भी थी। इससे शराब के नशे में उसके खुद ही कुएं में गिरने की आशंका जाहिर की जा रही थी।
विज्ञापन

-----
घर में अकेला रहता था सुरजन
चायल। मृतक सुरजन तीन भाइयों में छोटा था। उसके पिता मुंशी लाल और मां की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी हैं। सुरजन की शादी भी नहीं हुई थी। वह गांव के बाहर पंचायत भवन अथवा गेस्ट हाउस में रहकर गुजर बसर करता था। परिवार में इस समय इसके अलावा अन्य कोई नहीं था। दोनों बड़े भाई बाहर रहते थे। चचेरे भाई ही उसकी देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आशनाई को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा
चायल। सुरजन के चचेरे भाई की माने तो वह शादी करके घर बसाना चाहता था। 13 फरवरी की रात में अचानक किसी के फोन आने के बाद वह गेस्ट हाउस में खराब हुई बिजली को ठीक करने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। ऐसे में परिवार के लोग आशनाई को लेकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed