फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Board examination will be under the surveillance of CCTV cameras, online monitoring of centers will be done

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा, केंद्रों की होगी ऑनलाइन मानीटरिंग

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Board examination will be under the surveillance of CCTV cameras, online monitoring of centers will be done
Board examination will be under the surveillance of CCTV cameras, online monitoring of centers will be done
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के कक्ष को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है। जिला स्तर से ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर एलईडी टीवी लगाई गई है, जिससे परीक्षा का लाइव देखा जाएगा। यह जानकारी सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने संतोष कुमार मिश्रा अपर मुख्य सचिव द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दी।
विज्ञापन

बताया कि जिले को तीन जोन व 15 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा हर परीक्षा केंद्र में स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अफसरों भी मोबाइल रह कर हालात पर नजर रखेंगें। जनपद में 80 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 42 हजार 770 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। 24 मार्च से होने वाली परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग जिला मुख्यालय व शासन स्तर से होगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने निर्देश दिए कि परीक्षा को लेकर किसी भी तरह की तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल करने पर लगेगा रासुका
डीआईओएस ने बताया परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने का किसी ने भी प्रयास किया तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। नकल करते पकड़े जाने पर छात्र-छात्रा के साथ भी यहीं कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed