फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Board exam: 485 teachers distanced themselves on the first day of copy checking

बोर्ड परीक्षा: कॉपी जांचने में पहले दिन ही 485 शिक्षकों ने बनाई दूरी

Sun, 19 Mar 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 19 Mar 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Board exam: 485 teachers distanced themselves on the first day of copy checking
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने को लेकर सरकारी व्यवस्था जिले में धड़ाम होती दिख रही है। ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में कॉपियों को जांचने का जिम्मा संभालने वाले 485 शिक्षक नदारद रहे। ऐसे में यहां 10 दिन में दो लाख छह हजार 950 कॉपियों को जांचने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस बाबत कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

जिले में दुर्गा देवी इंका को बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1273 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। शनिवार से शुरू हुए मूल्यांकन के पहले दिन ही व्यवस्था धड़ाम नजर आई। 1273 शिक्षकों के सापेक्ष कुल 788 शिक्षक ही कॉपी जांचने पहुंचे थे। 485 शिक्षक ऐसे थे, जो बिना सूचना के ही ड्यूटी से गायब थे। इसकी रिपोर्ट कॉलेज के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अफसरों को भेजी है।
विज्ञापन

डीआईओएस सच्चिदानंद यादव ने कॉपियों को जांचने में लगे शिक्षकों के साथ सुबह बैठक में कहा, मूल्यांकन के दौरान हर स्तर पर नंबर दें, जिससे बच्चे को उसकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सके। स्टेटिक मजिस्ट्रेट असीम श्रीवास्तव ने शिक्षकों को बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया। प्रशिक्षक राकेश सिंह ने शिक्षकों को मूल्यांकन के टिप्स दिए। उपनियंत्रक मूल्यांकन चुन्नीलाल ने बताया, पहले दिन 3641 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। ड्यूटी पर लगाए गए कई शिक्षक गैर हाजिर थे। रिपोर्ट अफसरों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed