फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BJP leader Rajiv ran away from home due to loss in business

बिजनेस में हुए घाटे से परेशान होकर घर से भागा था भाजपा नेता राजीव

Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Rajiv ran away from home due to loss in business
BJP leader Rajiv ran away from home due to loss in business - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव निवासी भाजपा नेता राजीव मौर्या को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। राजीव ने पुलिस को बताया कि वह बिजनेस में हुए नुकसान से अवसाद में था। इसी वजह से वह घर से चला गया।
विज्ञापन

राजीव के लापता होने का मामला तब सुर्खियों में आया जब उसके घर सांत्वना देने पहुंचे डिप्टी सीएम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने राजीव के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

गुलामीपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के पति व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी राजीव मौर्या 19 जनवरी की रात घर से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे। 20 जनवरी को उसकी स्कॉर्पियो लावारिस हालत में कोखराज कोतवाली के हाईवे पर स्थित प्रयागराज होटल के पास से बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में राजीव के भाई हेमंत ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए सैनी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रकरण में एएसपी समर बहादुर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और सैनी कोतवाली पुलिस की टीम का गठन किया गया।
छानबीन के दौरान जिस होटल के पास राजीव की स्कॉर्पियो मिली थी वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला कि राजीव खुद ही कानपुर की ओर जाने वाली जनरथ बस में सवार हुआ था। इसी के बाद से पुलिस की टीमों ने फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, नोएडा की तरफ जाने वाले मार्ग के सभी होटल ढाबों की फुटेज देखी। राजीव की बरामदगी के लिए सोशल मीडिया और अन्य जनपदों की पुलिस का भी सहारा लिया गया।
पुलिस की टीमें लगातार राजीव को खोजने का प्रयास कर रही थी तभी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उसके घर में सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की। इस कारण मामला सुर्खियों में आ गया। इस बीच शासन ने यहां रहे एसपी राधेश्याम का तबादला भी दिया। जिले में एसपी की कमान लखनऊ एसटीएफ में रहे हेमराज मीणा को सौंपी गई।
मंगलवार को पुलिस ने लापता राजीव को हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले से बरामद कर लिया। बुधवार को पुलिस ऑफिस में पत्रकारों से मुखातिब एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि राजीव ने बयान दिया है कि वह व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण तनाव में था। इस वजह से वह खुद ही घर से गायब हो गया। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह मौजूद रहे।
चक्काजाम करने वाले 150 ग्रामीणों के खिलाफ केस
भाजपा नेता राजीव के लापता होने के बाद 21 जनवरी को आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलामीपुर के समीप चक्काजाम किया था। इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए सैनी कोतवाली पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 141 के उल्लंघन व कोविड नियमों की अनदेखी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
निरस्त होगा राजीव का शस्त्र लाइसेंस
एएसपी समर बहादुर ने बताया कि राजीव का बयान है कि वह तनाव में है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस लिहाज से उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई कराई जा रही है। प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के यहां भेजी जाएगी।
हम आयोग के लिए काम करते हैं
राजीव के लापता होने के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विरोध और इस बीच तत्कालीन एसपी राधेश्याम का तबादला होने के मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहीं।
हालांकि, डिप्टी सीएम के विरोध के बारे पहले ही राजीव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या ने वीडियो जारी कर कहा था कि डिप्टी सीएम उनके बड़े भाई हैं। विरोध करने वाले लोग विपक्षी थे।

इस तरह की खबरों पर विराम लगाते हुए एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि उनका मतलब किसी राजनीतिक दल से नहीं है। आचार संहिता के बाद चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed