{"_id":"ed5bbc7427d7a4114fa90b2a50bab36c","slug":"bikes-and-refused-to-marry-for-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और पैसे के लिए शादी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक और पैसे के लिए शादी से इंकार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 23 Apr 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी करने में असमर्थता पर वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर दो दिनों तक मान-मनौवल भी की गई। पर, बात नहीं बनी। युवती के पिता ने बुधवार को दहेजलोभियों की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने चरवा एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि दो महीने पहले उसने बेटी रेखा देवी (22) का रिश्ता सझिया (चरवा) गांव के शिवमिलन से तय किया था। 29 अप्रैल को तिलक और 03 मई को बारात आनी थी। बेटी की शादी तय होने पर पूरा परिवार इसकी तैयारी में जुटा था। आरोप है कि दो दिन पहले युवक और उसके घरवालों ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। बाइक-नगदी देने में असमर्थता जताने पर युवक के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसे लेकर युवती के परिजन रिश्तेदारों के साथ दो दिन तक मान-मनौव्वल में जुटे रहे। इज्जत जाने की दुहाई भी दी गई।
आरोप है कि इतना कुछ करने के बाद भी युवक और उसके घरवाले टस से मस नहीं हुए। वे बगैर बाइक और एक लाख रुपये और लिए शादी को राजी नहीं हैं। सात फेरे से पहले ही रिश्ता टूटने से कन्या पक्ष में कोहराम मचा है। परेशान युवती के पिता ने बुधवार को दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी रतनकांत पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चरवा एसओ को प्रकरण की जांच करके दहेजलोभियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।