फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding cousins killed in collision with crane, accident happened while going to hair cut salon

Kaushambi : क्रेन की टक्कर बाइक सवार फुफेरे भाइयों की मौत, बाल कटवाने सैलून जाते समय हुआ हादसा

Mon, 06 May 2024 02:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 May 2024 02:04 PM IST
सार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का मजरा रतन का डेरा निवासी शारदा ( 24 ) पुत्र भैरव प्रसाद अपने बुआ के बेटे करारी कोतवाली क्षेत्र के भैलामकदूमपुर गांव निवासी उमेश सरोज (23) पुत्र सुरेश के साथ सुबह घर से पश्चिम शरीरा बाल कटवाने आ रहा था।

विज्ञापन
Bike riding cousins killed in collision with crane, accident happened while going to hair cut salon
शारदा और उमेश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास क्रेन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक की मौत मौके पर हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का मजरा रतन का डेरा निवासी शारदा ( 24 ) पुत्र भैरव प्रसाद अपने बुआ के बेटे करारी कोतवाली क्षेत्र के भैलामकदूमपुर गांव निवासी उमेश सरोज (23) पुत्र सुरेश के साथ सुबह घर से पश्चिम शरीरा बाल कटवाने आ रहा था। जैसे ही वह पुनवार पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तभी सामने से आ रहा अनियंत्रित क्रेन दोनों को कुचल दिया, जिससे शारदा सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


साथ बाइक के पीछे बैठे उमेश भी बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उमेश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी दोनों परिवार को पता चली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्रेन चालक क्रेन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed