{"_id":"699dfea62127b6c92000f56e","slug":"bike-riders-flee-with-25000-rupees-from-an-elderly-man-after-handing-him-a-bundle-of-papers-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-137085-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कागज की गड्डी थमा बुजुर्ग से 25 हजार लेकर रफूचक्कर हुए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कागज की गड्डी थमा बुजुर्ग से 25 हजार लेकर रफूचक्कर हुए बाइक सवार
Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात से कस्बे में अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद है। सिराथू के वार्ड दो निवासी अमृतलाल पुत्र स्व. बेचूलाल मंगलवार दोपहर धाता रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने आए थे। बैंक के बाहर खड़े दो युवकों ने धाता का रास्ता पूछते हुए उनके साथ हमदर्दी दिखाई।
इसके बाद उनके आने का कारण पूछा। इस पर अमृतलाल ने रुपये निकालने की बात कही और नकदी की जरूरत है बताकर ज्यादा रुपये देने का लालच दिया। इस पर अमृतलाल उनके झांसे में आ गए। रुपये देने के लिए वह वंदना हॉस्पिटल के पास सुनसान जगह पर पहुंच गए। एक युवक ने 25 हजार की नगदी लेकर उनको बदले में 200 और 50 रुपये के नोटों की गड्डी दे दी। इसके बाद फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी भैया संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।