{"_id":"6053a2718ebc3ee63a17acea","slug":"bike-rider-father-and-daughter-die-due-to-container-collision-daughter-in-law-injured-kaushambi-news-ald302026596","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत, बहू घायल
विज्ञापन
Bike-rider father and daughter die due to container collision, daughter-in-law injured
- फोटो : KAUSHAMBI
मायके से बहू को विदा कराकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पड़ोसी जनपद चित्रकूट के राजापुर कस्बे के समीप की है। पुलिस ने घायल बहू को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के मजरा चूहापीरन का मो. अयूब (58) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसके दूसरे नंबर के बेटे नौशाद की ससुराल चित्रकूट जनपद के मऊ कोतवाली क्षेत्र के खडेहा गांव में है। नौशाद गुजरात में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता है। पिछले दिनों नौशाद की पत्नी शहमा (26) अपने मायके खडेहा चली गई थी। बहू को बुलाने के लिए अयूब अपनी बेटी नेहा (12) के साथ बुधवार को खडेहा गांव गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह अयूब अपनी बहू शहमा की विदाई कराकर पुत्री नेहा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में चित्रकूट जनपद के राजापुर में पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में अयूब व नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहू शहमा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शहमा ने किसी तरह घटना की जानकारी परिजनों को दी। बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में लेकर जख्मी शहमा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने पिता-पुत्री के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, वृद्ध घायल
चरवा कोतवाली के बेरुआ चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर बेकाबू डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पीछे बैठा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोखराज के रसूलपुर गिरसा जिल्लापर निवासी कमलेश यादव खेती किसानी करता है। उसका 19 वर्षीय बेटा महेंद्र कुमार यादव उर्फ हनी बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से सामान खरीदने बेरुआ चौराहा जा रहा था। रास्ते में ही एक वृद्ध व्यक्ति भी बाइक पर सवार हो गया।
दोनों बाइक से चरवा के सिरियावां चौराहा के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे महेंद्र यादव उर्फ हनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मोबाइल के जरिये मृतक के परिजनों को मौत की खबर दी।
सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल
चायल कस्बा निवासी सोनू विद्युत विभाग में संविदाकर्मी हैं। वह मूरतगंज के सैंता स्थित उपकेंद्र में तैनात है। रात करीब 10 बजे वह बाइक से ड्यूटी जा रहा है। रास्ते में चरवा के नोहरी का पुरवा चौराहे के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सोनू सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास रहे लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bike-rider father and daughter die due to container collision, daughter-in-law injured- फोटो : KAUSHAMBI