फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider dies due to Tempo collision, two injured

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो जख्मी

Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to Tempo collision, two injured
Bike rider dies due to Tempo collision, two injured - फोटो : KAUSHAMBI
सैनी कोतवाली के कमासिन के समीप मंगलवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अनियंत्रित टेंपो पलट गया। दुर्घटना में टेंपो में बैठे दो छात्र भी जख्मी हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के दिलावलपुर मजरा थुलगुला निवासी सैफान (26) पुत्र मो. अवैश किसी काम से बाइक लेकर कमासिन आया था। वापस लौटते वक्त हाईवे पर स्थित कमासिन के समीप सामने से आ रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद अनियंत्रित हुआ टेंपो पलट गया।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार सैफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो में बैठे अजुहा निवासी छात्र सत्यम व सिराथू के राजेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना की जानकारी पर पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू गांव के समीप दावत से लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पश्चिमशरीरा कोतवाली के गोराजू गांव निवासी लल्लू मियां (45) पुत्र रसूल अली मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी पलरा बैरमपुर दावत गया था। लौटते समय गोराजू टावर के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर चंपहा चौकी प्रभारी चंदन सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed