{"_id":"697a628792b6f54fdc003947","slug":"bike-collides-with-electric-pole-two-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-135645-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो घायल
Thu, 29 Jan 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
घायल अजय कुशवाहा।
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी चायल में भर्ती कराया है।
चरवा कोतवाली के लोही गांव निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा के मुताबिक उनका छोटा भाई अजय कुमार कुशवाहा मंगलवार को बाइक से पूरामुफ्ती कोतवाली के चिरैया नाला गांव अपने चचेरे भाई के ससुराल गया था। रात में वह साले प्रमोद मौर्या के साथ घर लौट रहा था और मोहम्मदपुर गांव के सामने हादसा हो गया।