फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bharwari girl died of brain haemorrhage in Japan, lived with her husband in Nagoya city

Kaushambi : भरवारी की युवती की जापान में ब्रेन हैमरेज से मौत, पति संग रहती थी नागोया शहर में

Thu, 05 Jan 2023 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

भरवारी कस्बे के मेहता रोड निवासी राधा किशन केसरवानी की बेटी अनुषा (24) की शादी वर्ष 2019 में प्रयागराज के सुलेमसरांय निवासी मनीष केसरवानी के साथ हुई थी। मनीष जापान के नागोया यूनिवर्सिटी में इंजीनियर (रिसर्च) में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
Bharwari girl died of brain haemorrhage in Japan, lived with her husband in Nagoya city
कौशांबी : अनुषा केसरवानी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जापान के नागोया शहर में रहने वाली भरवारी की अनुषा केसरवानी का बृहस्पतिवार को ब्रेम हैमरेज से जान चली गई। वह अपने इंजीनियर पति के साथ रहती थी। 18 दिन पहले ही विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया था। घटना की जानकारी से परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। घरवाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


भरवारी कस्बे के मेहता रोड निवासी राधा किशन केसरवानी की बेटी अनुषा (24) की शादी वर्ष 2019 में प्रयागराज के सुलेमसरांय निवासी मनीष केसरवानी के साथ हुई थी। मनीष जापान के नागोया यूनिवर्सिटी में इंजीनियर (रिसर्च) में कार्यरत हैं। दिसंबर 2020 में वह अनुषा को भी अपने साथ जापान ले गए थे। 18 दिन पहले जापान में ही अनुषा ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ थे। 
विज्ञापन


अनुषा के मायके वालों ने बताया कि बुधवार को फोन से पता चला कि अनुषा की अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने ब्रेन हैमरेज होना बताया। बृहस्पतिवार की भोर इलाज के दौरान अनुषा की मौत हो गई। भाई आदर्श व बहन रुचि ने रोते हुए बताया कि मंगलवार को ही अनुषा ने फोन पर घरवालों से बात की थी। बातचीत में ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह बीमार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात के परिवरिश का संकट
अनुषा अपने पति के साथ जापान में रहती थीं। 18 दिन पहले उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जापान में उनका कोई करीबी नहीं रहता है। इसकी वजह से फिलहाल बच्चे की परवरिश पर संकट आ गया है। मोहल्ले में चर्चा रही कि फिलहाल शिशु जापान के ही किसी अस्पताल की देखरेख में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed