{"_id":"5f42c05d8ebc3e4ad91c83d3","slug":"bharatiya-janata-party-set-up-booths-across-the-district-kaushambi-news-ald2843237100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में बूथों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में बूथों का किया गठन
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party set up booths across the district
- फोटो : KAUSHAMBI
भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में बूथों का किया गठन
संवाद न्यूज एजंसी
मंझनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिलेभर में बूथों का गठन व सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने संगठन के काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जनपद के बूथ सत्यापन अधिकारी कृष्ण बिहारी राय के समक्ष यह जानकारी देते हुए उन्हें सत्यापित फार्म सौंपे। निरीक्षण करने के बाद सत्यापन अधिकारी ने पूर्ण फार्मों को जमा करा लिया। जबकि अधूरे फार्मों को जल्द ही पूर्ण कर जमा करने के लिए कहा।
बूथ सत्यापन अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है। बूथ समितियों का मजबूत होना जरूरी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 15 मंडल, 213 सेक्टरों के सभी 1213 बूथों का गठन एवं सत्यापन कार्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा हो गया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, रमेश पासी, प्रेमचंद्र चौधरी, महामंत्री संजय जायसवाल, दीपचन्द्र दिवाकर, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, संगीता सरोज, प्रतिभा कुशवाहा, दिनेश पांडेय, अरविंद द्विवेदी, भाष्कर सिंह, सत्यम केशरवानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।