{"_id":"5d6822dd8ebc3e93b95211be","slug":"beated-to-the-engineer-kaushambi-news-ald253468278","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास का सर्वें करने गए इंजीनियर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास का सर्वें करने गए इंजीनियर की पिटाई
विज्ञापन

करारी कस्बे के अंसारगंज का मामला, जांच में जुटी पुलिस
पिंडरा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के यहां सर्वे करने गए इंजीनियर की शुक्रवार दोपहर करारी में जमकर पिटाई की गई। हमलावर ने उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले की रशीदा बेगम पत्नी जमील अहमद को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास दिया गया है। डूडा विभाग के सर्वेयर इंजीनियर रविराज बिंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह सर्वे करने गए थे। फोटो खींचते वक्त लाभार्थी के घर से एक अज्ञात युवक निकला और गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। मोबाइल तोड़ दिया। चीख-पुकार जुटे कस्बाइयों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। बतादें कि पीएम आवास योजना के लाभार्थी को कुल तीन किश्त में रुपये दिए जाते हैं। पहली किश्त के पहले सर्वे होता है। फिर दूसरी किश्त के बाद होता है। अंतिम किश्त के बाद सर्वे का कोई प्राविधान नहीं है। यदि लाभार्थी अपात्र होगा तो उसकी जांच करने अधिकारी जाएंगे। इसमें सर्वेयर का कोई काम नहीं होता। अंसारगंज की लाभार्थी रशीदा का कहना है कि उसे तीनों किश्त मिल चुकी है। फिर सर्वेयर किस बात का सर्वे करने गए थे ? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। मामले में करारी इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।