फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to a lady for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 29 Aug 2019 06:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
beated to a lady for dowry
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सरायअकिल के चक अहमदीपुर गांव की सिमला देवी पुत्री अशोक कुमार ने बताया कि उसका विवाह करीब सात साल पहले रसूलाबाद कोइलहा में हुआ था। इल्जाम है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो 27 अगस्त को ससुरालीजनों ने पीटकर गहने, कपड़े आदि छीनने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर गुरुवार को पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed