फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated for dowry to the 2 women

दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला

Sun, 01 Sep 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
beated for dowry to the 2 women
दहेज के लिए दो विवाहिताओं को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

- पूरामुफ्ती और सरायअकिल में रहने वाले दहेजलोभियों का कारनामा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती और सरायअकिल में ब्याही दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की शिकायत पर एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

पश्चिमशरीरा कस्बे के रेखा पुत्री रामदास ने बताया कि उसका विवाह करीब साल भर पहले पूरामुफ्ती में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसक बाद गहने छीनकर घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने शनिवार को एसपी को तहरीर दे दिया। इसी तरह सिराथू की मनोरमा पुत्री चंद्रभूषण ने बताया कि उसका विवाह दो साल पहले सरायअकिल में हुआ था। दो लाख रुपया और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महीने भर पहले ससुराल वालों ने उसको भी पीटकर घर से निकाल दिया है। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी ने दोनों प्रकरणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed