{"_id":"66378c67c6e01d72c101b703","slug":"bajrang-dal-workers-protested-after-fst-in-charge-stopped-the-vehicle-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111358-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एफएसटी प्रभारी के गाड़ी रोकने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एफएसटी प्रभारी के गाड़ी रोकने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
एफएसटी प्रभारी के गाड़ी रोकने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
-- -सैनी चौराहे पर चेकिंग के लिए एफएसटी प्रभारी ने रोकी थी गाड़ी, एसडीएम-सीओ के समझाने पर शांत हुआ मामला
फोटो नं-17
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) ने रविवार को सैनी चौराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की गाड़ी रोकी तो हंगामा खड़ा हो गया। भड़के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस दौरान करीब घंटे भर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।
चुनाव में काला धन व शराब आदि का इस्तेमाल रोकने के लिए प्रशासन की ओर से फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की गई है। महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज के असि. प्रोफेसर अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम के उपनिरीक्षक आनंद स्वरूप सिंह, हेड कांस्टेबल सूबेदार सरोज व कांस्टेबल देव नारायण रविवार को सैनी चौराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। टीम ने सामने से गुजर रही एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। गाड़ी रुकते ही कार से उतरे भगवाधारियों ने वाद-विवाद शुरू कर दिया। पता चला कि गाड़ी में बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक, कांशी प्रांत संयोजक सत्य प्रताप और विहिप विभाग उपाध्यक्ष अजय पांडेय आदि सवार थे। बात बढ़ने पर अन्य कार्यकर्ताओं को भी बुला लिया गया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने में बैठ गए। कार्यकर्ता फ्लाइंग स्क्वायड टीम पर विशेष लोगों की गाड़ियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे। जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू महेंद्र श्रीवास्तव व सीओ अवधेश विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
-- -- -- -- --
वर्जन
फ्लाइंग स्क्वायड टीम व बजरंग दल के बीच वाहन की जांच पड़ताल के दौरान वाद विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
-- महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम-सिराथू