फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bajrang Dal workers protest at the police station in protest against the beating of the youth

Kaushambi News: युवक की पिटाई के विरोध में बजरंगदल कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना

Wed, 04 Sep 2024 06:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers protest at the police station in protest against the beating of the youth
महेवाघाट के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी का आरोप लगाकर दूसरे समुदाय लोगों का एक युवक को पीटना, फिर तहरीर के बाद भी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में गुस्सा बढ़ा है। इससे नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कोतवाली के बाहर गेट पर धरना दिया। सीओ कौशाम्बी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


अढ़ौली निवासी लक्ष्मीकांत ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत से लौट रहा था। इसी बीच गांव की दूसरे समुदाय की महिला ने बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर जुटे लोग मामला समझने के बाद अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लक्ष्मीकांत अपने भाई के साथ गांव के बाहर स्थित बैंक में रुपये जमा करने गया। आरोप है कि बैंक से बाहर निकलते ही महिला की तरफ से दर्जनों लोग लाठी-डंडे, लोहे की राॅड व धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन जुटे लोगों के दखल पर आरोपी उसकी हत्या करने की धमकी देते हुए भाग गए।पिटाई से जख्मी लक्ष्मीकांत ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही डांट कर भगा दिया।
जानकारी बजरंग दल के पदाधिकारियों को हुई तो जिला गोरक्षा प्रमुख की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर धरना दे दिया। कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

सूचना के बाद पहुंचे सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि हल्का इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed